BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
10-Oct-2023 01:44 PM
By First Bihar
PATNA: मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार पर है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी पांच नवंबर को अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह आगामी 5 नवंबप को मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारियों में जुट गई है।
दरअसल, बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। शाह ने नीतीश कुमार को सचेत करते हुए कहा था कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। आरजेडी की तुलना तेल से करते हुए शाह ने कहा था कि तेल अगर पानी मिल जाए तो उसे गंदा कर देता है।
एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में शाह रैली के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। शाह के बिहार दौरे को लेकर मंगलवार को पटना में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए और शाह के आगमन से जुडी तैयारियों की समीक्षा की गई। उधर, शाह के एक और दौरे की खबर से विपक्षी खेमें में खलबली मची हुई है।