ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / BJP के मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को दिखाया उंगली, बोले-ऐ...अध्यक्ष जी...

BJP के मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को दिखाया उंगली, बोले-ऐ...अध्यक्ष जी सदन ऐसे नहीं चलेगी

17-Mar-2021 11:32 AM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है, जहां BJP के मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन की मर्यादा को तार-तार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को उंगली दिखाई है. मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को उंगली दिखाते हुए कहा कि ऐ...अध्यक्ष जी सदन ऐसे नहीं चलेगी. बीजेपी के मंत्री के इतना कहते ही विधानसभा अध्यक्ष  गुस्से में आ गए और अपनी सदन को दिन के 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. 


बता दें कि भाजपा विधायक बिनय बिहार के सवाल का जवाब मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में दे रहे थे. तभी ऑनलाइन जवाब को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि आपके विभाग का ऑनलाइन जवाब नहीं आ रहा है. सम्राट चौधरी ने कहा कि 16 में से 14 जवाब ऑनलाइन आया हुआ है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 बजे हमारा कार्यालय जवाब निकाल लेता है उस समय 16 में से मात्र 11 जवाब आपका आया है. इसलिए आप अपने विभाग में देख लीजिएगा. 


इसके बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ठीक है...नहीं-नहीं ..ठीक है, इसके लिए व्याकुल नहीं होना है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुस्सा गए और कहा कि मंत्री जी आप आसन को व्याकुल नहीं कह सकते हैं, इसे आप वापस लीजिए. इसके बाद सम्राट चौधरी ने आसन को उंगली दिखाते हुए कहा कि ऐ...आप अध्यक्ष जी ऐसा नहीं होता है...आप इस तरह से अध्यक्ष जी नहीं चला सकते हैं...आप अध्यक्ष जी समझ लीजिए..इस तहर नहीं चलेगा..आप व्याकुल नहीं होइए.... इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में खड़ा हो गए और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.