ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिग ब्रेकिंग: BJP के मंत्री प्रेम कुमार पर दर्ज होगा FIR, गया DM...

बिग ब्रेकिंग: BJP के मंत्री प्रेम कुमार पर दर्ज होगा FIR, गया DM ने दिया आदेश

28-Oct-2020 10:48 AM

GAYA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है. सूबे के 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग की जा रही है. इन सब के बीच बड़ी खबर गया से सामने आ रही है, जहां बीजेपी के मंत्री और गया विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी प्रेम कुमार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. गया डीएम ने प्रेम कुमार पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है.

बता दें कि पहले चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, उसमें गया जिला भी शामिल है. गया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार बीजेपी के चुनाव चिन्ह लगे मास्क पहनकर वोट डालने पहुंचे थे.  इस दौरान जब उनसे 'कमल छाप' वाले मास्क को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा जान बूझकर नहीं किया है. उनकी मंशा आदर्श आचार संहिता के नियम उल्लंघन करना नहीं है.  

लेकिन अब गया डीएम ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला  माना है और बीजेपी के मंत्री प्रेम कुमार पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है.