ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / BJP के कई सांसदों को लेकर दिल्ली से देवघर पहुंची पहली फ्लाइट, राजीव...

BJP के कई सांसदों को लेकर दिल्ली से देवघर पहुंची पहली फ्लाइट, राजीव प्रताप रूडी बने को-पायलट

30-Jul-2022 02:26 PM

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने देवघर पहुंचे थे और उन्होंने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। 12 जुलाई को को हुए उद्घाटन के बाद अब आज यानी शनिवार को दिल्ली से देवघर की पहली हवाई उड़ान शुरू की गई। इस मौके पर BJP के कई सांसद विमान से बाबा बैद्यनाथधाम गए हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी विमान के को-पायलट हैं। 



विमान की उड़ान से पहले राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि आज का सफर काफी ख़ास होने जा रहा है। आज हमारे साथ कई वरिष्ठ सांसद मौजूद हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोटा के सांसद निशिकांत दुबे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस हवाई सेवा की शुरुआत की। बता दें, फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष शेखर मूलरूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वहीं बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बतौर को-पायलट उनके साथ कॉकपिट में मौजूद रहेंगे। राजीव प्रताप रूडी एक प्रशिक्षित पायलट हैं और उनके पास कमर्शियल विमान उड़ाने का लाइसेंस है।



इंडिगो की इस फ्लाइट से सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद मनोज तिवारी, निरहुआ, निशिकांत दुबे, रवि किशन समेत 15 सांसद देवघर पहुंचे हैं। बता दें, देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट के पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड की। उसके बाद शाम 3 बजकर 15 मिनट पर पर देवघर से उड़ान भरकर 5 बजकर 15 मिनट पर वापस दिल्ली में लैंड करेगी। .