अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2023 07:36 PM
By First Bihar
DESK: शाहरूख खान की फिल्म पठान के विरोध में हंगामे के बीच एक भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर रोचक जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा-शाहरूख खान कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं, मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता। उस राज्य में शाहरूख की फिल्म पठान को लेकर हंगामा मचा है और पत्रकारों ने उसी बारे में मुख्यमंत्री से सवाल किया था।
असम के मुख्यमंत्री का बयान
दरअसल असम की राजधानी गुवाहाटी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। गुवाहाटी के नोरंगी स्थित एक सिनेमाघर में जमकर हंगामा किया गया था। इस सिनेमा घर में शाहरूख खान की फिल्म पठान दिखाया जाने वाला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का पोस्टर फाड़कर उसे जला दिया। इसके बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरूख खान की फिल्म को लेकर सवाल किया था।
मदद मांगेगे तो मैं इस मामले को देखूंगा
पत्रकारों ने हेमंत बिस्वा सरमा को बताया कि शाहरूख खान ब़ॉलीवुड के अभिनेता हैं और उनकी फिल्म पठान का प्रदर्शन हो रहा है. हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे शाहरूख खान को नहीं जानते. ना ही शाहरूख खान ने उनसे फिल्म को लेकर कोई बात की है. लेकिन बॉलीवुड के बहुत सारे लोग उनसे बात करते हैं. यदि शाहरूख खान उनसे बात करेंगे तो वे इस मामले को जरूर देखेंगे. यदि किसी ने कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि शाहरूख खान की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी के साथ बेशर्म रंग गाने का विरोध हो रहा है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने भगवा बिकनी वाला सीन फिल्म से हटा दिया है. लेकिन फिर भी देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं को फिल्मों पर गैरजरूरी टिप्पणी से बचने की सलाह दी थी. प्रधानमंत्री ने कहा था कि कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान देते हैं फिर वह पूरे दिन टीवी औऱ मीडिया में चलता रहता है. ऐसे अनावश्यक बयानों से बचना चाहिये।
बता दें कि शाहरूख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म में भगवा बिकनी के साथ बेशर्म रंग गाने पर बीजेपी के कई नेता एतराज जता चुके हैं. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर भाजपा नेता राम कदम पठान को बॉयकाट करने का आह्वान कर चुके हैं।