ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / BJP के एक और विधायक को जान का खतरा, रेशमी वर्मा ने थाने...

BJP के एक और विधायक को जान का खतरा, रेशमी वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

27-Jun-2022 10:31 AM

PATNA: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बाद अब नरकटियागंज से BJP विधायक रेशमी वर्मा ने अपने जान का खतरा है। उनका कहना है कि उन्हें उनके ही ऑफिस के एक कर्मी से जान का खतरा है। रेशमी वर्मा ने शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने नरकटियागंज शिकारपुर थाने में रविवार को आवेदन दिया। मामले में सोमवार को FIR दर्ज किया गया है। 


दरअसल BJP विधायक रेशमी वर्मा को मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला के रहने वाले संजय सारंगपुरी से जान का खतरा है। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद रेशमी वर्मा कह रही हैं। उन्होंने बताया है कि कर्मी के पास पिस्तौल है। हाल के दिनों में घर के आसपास संदेहास्पद स्थिति में देखा गया है। इसको लेकर नरकटियागंज शिकारपुर थाने में आवेदन दिया गया है। 


दिए गए आवेदन में रेशमी वर्मा ने कहा है कि आरोपित मेरे ऑफिस में ही काम करता था। मुझे बदनाम करने की कोशिश में उसने मेरे जाली हस्ताक्षर कर पद एवं नाम का दुरूपयोग किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जनता से पैसों की उगाही भी की है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर नरकटियागंज शिकारपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपित संजय सारंगपुरी के विरोध पूर्व में भी मामला दर्ज है। FIR दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।