ब्रेकिंग न्यूज़

T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम

बिहार चुनाव : BJP के 10 मंत्रियों समेत 26 नए चेहरों की किस्मत आज होगी तय

बिहार चुनाव : BJP के 10 मंत्रियों समेत 26 नए चेहरों की किस्मत आज होगी तय

10-Nov-2020 06:49 AM

PATNA : कयामत की रात गुजरने के बाद अब सबकी नजरें मतगणना पर जा टिकी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आने हैं और जेडीयू के साथ-साथ बीजेपी के भी मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टी के कुल 10 मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और इन सब की किस्मत पर आज फैसला हो जाएगा. बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्रियों की तादाद भी अच्छी खासी है जबकि पार्टी ने 26 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। 


नीतीश कैबिनेट में शामिल बीजेपी कोटे के जिन मंत्रियों के भाग्य का फैसला आज होना है उनमें मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, राणा रणधीर सिंह और बृजकिशोर बिंद शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, रेणु देवी, नीतीश मिश्रा, विनय बिहारी, रामाधार सिंह की किस्मत पर भी फैसला आज होना है। बीजेपी के जिन अन्य बड़े चेहरों पर सबकी नजरें टिकी हैं उनमें विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद हरि मांझी और ओम प्रकाश यादव, विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा शामिल हैं। 


बीजेपी ने मौजूदा चुनाव में कुल 26 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था। इनमें शूटर श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं। नीतीश सरकार के दिवंगत मंत्री विनोद कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह की किस्मत पर भी आज ही फैसला होना है। बीजेपी के नए चेहरों में अतुल कुमार, कौशल कुमार सिंह, परशुराम चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, उमाकांत सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार मंटू, संजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, कुंदन सिंह, निखिल आनंद, प्रमोद सिन्हा, विनोद यादव, मुरारी मोहन झा, पवन कुमार यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं जबकि 13 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी की महिला उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी।