ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

बीजेपी के 2 नेताओं को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

17-Oct-2019 09:08 PM

KATIHAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों ने पुलिस के नाम में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कटिहार से जहां अपराधियों ने बीजेपी के दो नेताओं को सरेआम गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


इस बड़ी वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. दोनों नेता जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों की पहचान भाजपा नेता डब्ल्यू साह और वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है. दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया में एडमिट कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों को पकड़ने के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.