अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Jan-2023 12:24 PM
By First Bihar
DARBHANGA: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने को लेकर दरभंगा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। कार्यसमिति की इस बैठक में लालू-नीतीश और तेजस्वी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पोस्टर के जरिए बीजेपी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। पोस्टर्स के माध्यम से बिहार में एनडीए के शासनकाल और महागठबंधन के शासनकाल की उपलब्धियों को बताने की कोशिश की गई है। बीजेपी की कार्यसमिति में लालू-नीतीश और तेजस्वी के पोस्टर के सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इन पोस्टर्स के जरिय यह बताने की कोशिश की गई है कि लालू-राबड़ी और नीतीश ने कैसे बिहार को गर्त में पहुंचाने का काम किया है।
दरअसल, बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता दो दिनों से दरभंगा में जमे हैं। दरभंगा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है। प्रदेश कार्यसमिति की ये बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव की रणऩीति तैयार करने को लेकर ही बुलायी गयी है। जिसमें वर्तमान नीतीश-लालू की जोड़ी के अलावा लालू-राबड़ी शासनकाल की तस्वीरों को कार्टून के जरीए दिखाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस शासनकाल के भी बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें कांग्रेस सरकार और लालू राबड़ी सरकार के समय हुए दंगे घोटाले का जिक्र किया गया है। वहीं लालू नीतीश के तस्वीर के साथ भी कई तरह के कटाक्ष वाले स्लोगन लिखे गए हैं, कई जगहों पर तो कांग्रेस, राजद और जदयू के नेताओ के कार्टून बनाकर कुछ विशेष मुद्दे पर प्रहार किया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विरोधियों के पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि लालू-राबड़ी सरकार के समय बिहार की जो बदहाली थी और घोटालों के जरीए जिस प्रकार से बिहार का दोहन किया गया, इन सभी चीजों को पोस्टर के जरीए बताने की कोशिश की गई है ताकि पोस्टर को देखकर अभी की पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए की बिहार किस गर्त में था और बीजेपी ने बिहार को कैसे उस गर्त सा बाहर निकाला। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। बिहार में शराबबंदी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ काफी गुस्सा है। नीतीश के तेजस्वी के साथ जाने के बाद कुछ वर्ग ऐसा भी है जिसका मोहभंग हुआ है।