ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आगे बढ़ने लगा बीजेपी का मिशन ""नीतीश"" ... संजय पासवान ने गिरिराज सिंह...

आगे बढ़ने लगा बीजेपी का मिशन ""नीतीश"" ... संजय पासवान ने गिरिराज सिंह से की मुलाकात

13-Sep-2019 09:42 AM

By 3

NEW DELHI : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भले ही नीतीश कुमार का साथ देते हुए उन्हें 2020 के लिए एनडीए का कैप्टन बताया हो लेकिन बीजेपी के अंदर मिशन ""नीतीश"" फलने फूलने लगा है। नीतीश कुमार को बिहार की गति छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाने की सलाह देने वाले बीजेपी एमएलसी संजय पासवान इस मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। संजय पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की चाय पर भी चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि संजय पासवान के हालिया बयान को लेकर बिहार में गरमाई सियासत पर गिरिराज सिंह के साथ उनकी बातचीत हुई है, हालांकि संजय पासवान ने इस बाबत कुछ खुलकर नहीं बताया है। जाहिर है दोनों नेताओं के बीच चाय पर यह मुलाकात यूं ही नहीं है। सुशील मोदी चाहे लाख दावे कर लें कि बिहार में एनडीए के कैप्टन नीतीश कुमार रहेंगे लेकिन बिहार बीजेपी के नेताओं को अच्छे से मालूम है कि उनका केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव के पहले आखिरी पत्ता खोलेगा।