ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / भाजपा का मिशन 2024: बिहार में लालू-नीतीश को धूल चटाने की तैयारी, बीजेपी...

भाजपा का मिशन 2024: बिहार में लालू-नीतीश को धूल चटाने की तैयारी, बीजेपी ने भी बुला ली बड़ी बैठक

26-Dec-2023 10:23 AM

By First Bihar

PATNA: नया साल आने से पहले बी बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सगर्मियां तेज हो गई है। एक तरफ जहां मंगलवार को बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है तो वहीं जेडीयू ने आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। अब बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को धूल चलाने के लिए 30 दिसंबर को पार्टी नेताओं की बैठक बुला ली है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए एनडीए और इंडी गठबंधन अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस ने बिहार की सभी 40 सीटों को अपने पाले में करने के लिए दिल्ली में मंगलवार को बड़ी बैठक बुलाई है तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। जेडीयू ने आगामी 29 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि जेडीयू इस बैठक के जरिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।


अब बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए आगामी 30 दिसंबर को बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुला ली है। बैठक की अध्यक्षता सम्राट चौधरी करेंगे। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक को बुलाया गया है। वहीं बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ भी संबोधित करेंगे।


इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक एक्टिव करने का टास्क पार्टी नेताओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे और विपक्षी गठबंधन को घेरने की रणनीति तय की जाएगी। बैठक का मुख्य मकसद प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय करना है।