ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

BJP का मिशन 2024: बिहार में फिर हुंकार भरेंगे अमित शाह, नवादा और सासाराम में जनसभा को करेंगे संबोधित

BJP का मिशन 2024: बिहार में फिर हुंकार भरेंगे अमित शाह, नवादा और सासाराम में जनसभा को करेंगे संबोधित

11-Mar-2023 07:49 PM

By First Bihar

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टीव मोड में आ गई है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। अब एक बार फिर अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 2 अप्रैल को अमित शाह नवादा और सासाराम में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसको लेकर बिहार बीजेपी तैयारियों में जुट गई है।


दरअसल, मिशन 2024 में जुटी बीजेपी का बिहार पर खास फोकस है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी बिहार में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक के बाद एक बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं और बिहार सरकार की नाकामी को जनता के बीच रख रहे हैं। अमित शाह के लगातार हो रहे दौरों से महागठबंधन के नेता भी सकते में हैं। अब दो अप्रैल को अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार के नवादा और सासाराम में वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गयी है।


बता दें कि इससे पहले अमित शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आए थे और महागठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम चंपारण के जैन साहू हाई स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था और 2024 के लोगसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था। यहां शाह ने लालू-नीतीश और तेजस्वी को निशाने पर लिया था। इसके बाद अमित शाह पटना पहुंचे थे और किसान-मजदूर समागम को संबोधित किया था। अब एक बार फिर अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में बिहार का सियासी पारा फिर से बढ़ना तय माना जा रहा है।