Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
11-Oct-2023 08:53 AM
By First Bihar
DELHI : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि इस चुनाव में मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए एक नया अभियान शुरू करेगा। ऐसे में अब सवाल यह है कि इस अभियान का नाम क्या होगा और इसका काम क्या होगा?
दरअसल, हम आपको बताते चलें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा मुख्य रूप से ओबीसी और मुस्लिम वोट बैंक पर गहरी नजर डाली रखेगी। ऐसे में अब ऊपर जो सवाल थे उसका जवाब यह है कि भाजपा भाजपा अल्पसंख्यकों को लुभाने और उन्हें अपनी तरफ करने के लिए अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। पार्टी सूत्र बताते है कियह कार्यक्रम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।
भाजपा के सूत्रों से इसको लेकर जब जानकारी हासिल की गई तो उन्होंने बताया कि पार्टी इस बार कुछ अलग करने का विचार कर रही है। पिछले दिनों जब जेपी नड्डा बिहार आए तो उन्होंने यह कहा था कि इस बार हमारे जो मूल वोट बैंक है उनका तो ध्यान रखना ही रखना है। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय में जो नारजगी है या फिर जो गलत संदेश गया है उसको दूर करने के लिए अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल तारीख तय नहीं की गई है। वैसे यह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी और अगले लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर बैठक भी करेंगे। हालांकि, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की खेल हस्तियों, प्रभावशाली लोगों और महिला लाभार्थियों से बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही उनकी जो नराजगी है उसको दूर करने की कोशिश होगी।
आपको बताते चलें कि, अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से किया जाएगा। इसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, क्लस्टर अल्पसंख्यक मोर्चा टीम, राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा टीम, लोकसभा चुनाव के लिए राज्य प्रभारी, राज्य विधानसभाओं के प्रभारी, विधानसभा टीम, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारी इस पहल का हिस्सा होंगे।