पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
02-Jun-2023 03:14 PM
By First Bihar
DUMKA / PATNA : आने वाला 11 जून झारखंड की राजनीति के लिए काफी महत्पूर्व होने वाला है। इस दिन राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फायरब्रांड नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दुमका आने वाली है। इसके आगमन के राज्य की राजनीतिक सरगर्मी का बढ़ना तय माना जा रहा है। वसुंधरा राजे पार्टी के तरफ से आयोजित एक रैली में भाग लेंगी और लोगों को संबोधित करेगी। इस दौरान उनका हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का अंदाज काफी रोचक होने की बात कही जा रही है।
दरअसल, भाजपा के तरफ मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के नेता 30 मई से लेकर 30 जून तक लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड के दुमका में वसुंधरा राजे का कार्यक्रम तय हुआ है। सिंधिया यहां एक रैली को संबोधित करेगी और लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देना का एलान करेगी।
वहीं, बिहार ने 12 जून को विपक्षी एकता में हेमंत सोरेन के शामिल होने से ठीक एक दिन पहले वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तरह से वसुंधरा राजे अपने बातों के जरिए लोगों पर अपना प्रभाव डालती है, उससे आने वाले चुनाव में हेमंत समेत तमाम विपक्षी दलों के लिए झारखंड में मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं, विपक्ष के इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी और अमित शाह का बिहार दौरा भी होना तय माना जा रहा है।
झारखंड में भाजपा के इस कार्यक्रम के महाजनसंपर्क प्रभारी राकेश प्रसाद ने बताया कि आगामी 11 जून को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दुमका आएंगी। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव में वसुंधरा राजे सिंधिया रैली आयोजित की जा रही है। राकेश प्रसाद ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव की तैयारियों में हम जुट गए हैं। इस महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पीएम मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचा रहे हैं।