बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
26-Oct-2022 08:11 PM
PATNA: गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराबबंदी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दम्भ भरने वाले नीतीश कुमार गोपालगंज में शराब माफिया मोहन गुप्ता और मोकामा में आंचलिक आतंक के पर्याय अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे?
सुशील मोदी ने कहा कि अनंत सिंह पर पुटुस यादव की बर्बर तरीके से हत्या करने सहित 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके परिसर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के कारण दस साल की सजा हुई। ऐसे आपराधिक व्यक्ति की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर उसकी पत्नी को राजद का टिकट मिलना और उसके लिए जदयू के नीतीश कुमार का वोट मांगना कहाँ की नैतिकता है?
आगे उन्होंने यह भी कहा कि अनंत सिंह जब तक जदयू में थे, उनके यहां पुलिस का छापा नहीं पड़ा, लेकिन ललन सिंह को चुनौती देते ही उनके यहां छापा पड़ गया। अब नीतीश कुमार उसी अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे। वहीं गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता के बारे में सुशील मोदी ने कहा कि गोवा की शराब कंपनी सिल्वर हेरीटेज स्पिरिट लिमिटेड के वे मालिक हैं।
पिछले दिनों इसी कंपनी का शराब टैंकर झारखंड में जब्त कर मुकदमा दर्ज किया गया। एक तरफ शराब से जुड़े मामलों में बिहार के 4 लाख लोग जेलों में डाले गए वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार एक शराब माफिया को विधायक बनाने लिए वोट मांगते दिखेंगे। क्या अब नीतीश कुमार की अन्तरात्मा कुछ नहीं बोलती ?