ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

BJP का घोषणा पत्र जारी, 'मोदी की गारंटी' के साथ 14 मुद्दों पर दिया गया है जोर

14-Apr-2024 09:35 AM

By First Bihar

DELHI : वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घोषणा पत्र का  हर संकल्प मोदी की गारंटी से युक्त है। भारत में इसे 24 कैरेट सोने जैसा खरा माना जाता है। संकल्प पत्र दुनिया के राजनीतिक दलों के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड है। इसके अलावा महिला, गरीबों और युवाओं के उत्थान पर फोकस किया गया है।


घोषणा पत्र जारी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घोषणा पत्र में हर विषय की 360 डिग्री एनालिसिस करने के बाद 24 ग्रुप्स में विषय को बांटा गया है। 10 सोशल ग्रुप्स में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटिजन, पिछड़े-कमजोर वर्ग शामिल है। गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है। भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, इज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।


इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, 'जो हम कहते हैं वह हम करते हैं। यह बात भाजपा के लोग ही नहीं, भारत के लोग भी मानने लगे हैं। हम जो कहते हैं वह हम करते हैं। BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद तैयार किया गया है।