कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
09-Sep-2022 09:45 PM
PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने उनकी टी-शर्ट को लेकर घेरा। बीजेपी ने दावा किया कि Burberry कंपनी की जो टी शर्ट राहुल गांधी ने पहनी है उसकी कीमत 41.257 रुपये है। दरअसल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा की कुछ तस्वीर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। जिसके बाद राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत, देखो..
वहीं बीजेपी को जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बीजेपी घबराई और बौखलाई हुई है। राहुल गांधी कितने रुपये का गंजी पहने है इस पर बीजेपी की नजर है लेकिन देश में क्या-क्या समस्या है इस पर कोई ध्यान नहीं है। गंजी की जगह देश को कैसे बचाना है इस पर नजर होनी चाहिए।
बेरोजगारी और महंगाई पर अभी बात होनी चाहिए थी लेकिन बीजेपी गंजी की बात कर रही है। सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने लुभावने वादे किये थे। युवकों से वादा किया था कि दो करोड़ रोजगार देंगे। आज आठ साल हो गये उस हिसाब से 16 करोड़ लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए थी क्या मिली?
कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा से पटना लौटे अजीत शर्मा ने बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के अगले पीएम होंगे। नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात को विपक्ष के लिए बेहतर बताया। अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष पैकेज, विशेष राज्य का दर्जा मांगा था लेकिन नहीं मिला। उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार कहीं से भी प्रधानमंत्री के दौर में नहीं है। कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी हैं।