Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
01-Sep-2020 02:43 PM
DESK : भारतीय जनता पार्टी को एक बड़े अपराधी को पार्टी में शामिल कराने को लेकर बड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है. मामला चेन्नई का है. बताया जा रहा है कि बीजीपी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में ज्वाइनिंग के लिए सुर्या नाम का हिस्ट्री शीटर मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां अचानक पुलिस आ गई और पुलिस को देखते ही सुर्या फरार हो गया.
पुलिस ने बताया कि सूर्या कई मामलों में वॉन्टेड है और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है. सूर्या कुख्यात गैंगस्टर 'रेड हिल्स' के नाम से जाना जाता है. उसके उपर छह हत्याओं के आरोप हैं. इसके साथ ही हत्या के प्रयास, विस्फोटक का प्रयोग करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में लगभग 50 मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि चेन्नई के वेंडालुरू में बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह चल रहा था.सुर्या को भी पार्टी की सदस्यता लेनी थी. यहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरगन पहुंचे थे, जब पुलिस को हिस्ट्रीशीटर के वहां होने की जानकारी हुई, तो चेंगलपट्टु जिले की पुलिस सूर्या को गिरफ्तार करने कार्यक्रम स्थल पहुंच गई. पुलिस को देखते ही सूर्या मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने मौके से सूर्या के 6 साथी को गिरफ्तार किया है.