अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Aug-2020 03:04 PM
MUNGER: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत से कई तरह की घमासान की खबरें सामने आयी है। बिहार की हाॅट सीट माने जाने वाली मुंगेर में बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हीं मोर्चा खोल दिया है। दरअसल बीजेपी के मुंगेर जिलाध्यक्ष राजेश जैन और बीजेपी महामंत्री के बीच बातचीत का एक ऑडियोआॅडियो वायरल हुआ है। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष एक तीर से चार शिकर करने की बात कर रहे हैं। ऑडियो में तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव लड़ाने के आॅफर का भी जिक्र है। आॅडियो वायरल होने के बाद मुंगेर बीजेपी गुटों में बंट गयी है।
बीजेपी कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक जिलाध्यक्ष राजेश जैने के खिलाफ हो गये हैं और लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के नाराज नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व से जिलाध्यक्ष राजेश जैन को हटाने की मांग की है। हांलाकि वायरल वीडियो को लेकर राजेश जैन ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने फोन पर एक फार्मल बातचीत और ऑडियो का एक छोटा हिस्सा काटकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। अगर पूरा ऑडियो सुना जाए तो सारी बातें क्लियर हो जाएंगी।
इस वायरल वीडियो को लेकर मुंगेर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्राण रंजन विकास ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजेश जैन बीजेपी के विरोध में काम करते आ रहे हैं। उनके जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ती के बाद से हीं विरोध शुरू हो गया। उनकी मंशा पार्टी को मिट्टी में मिलाने की है। पार्टी अगर उन्हें निष्कासित नहीं करती है तो मुंगेर में बीजेपी का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने कहा कि राजेश जैन विरोधियों के साथ मिलकर पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी के खिलाफ काम किया है।