Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
27-Jun-2022 03:53 PM
PATNA : बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान पर चिराग पासवान ने बड़ा हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए दोनों दल सरकार में बने हुए हैं। दोनों दलों के नेता नीतिगत विरोधी होने के बावजूद कुर्सी की लालच में सरकार में साथ हैं। वहीं चिराग ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर कहा कि आज जो शिवसेना के साथ हो रहा है वही मेरे साथ ही हुआ था। अगर अपने लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो किसी तीसरे में इतनी ताकत नहीं थी।
बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच चल रहे बयानबाजी पर चिराग ने कहा है कि NDA गठबंधन के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने के बावजूद भी अगर दोनों दल सरकार में बने हुए हैं तो इसका सिर्फ एक की कारण है सत्ता का मोह। नीतिगत विरोधी होने के बावजूद दोनों दल सत्ता की लालच में सरकार में बने हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू के नेता व्यक्तिगत और एक दूसरे की नीतियों के खिलाफ टिप्पणी भी करते हैं और सरकार में भी बने हुए हैं।
वहीं उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर कहा कि ठीक एक साल पहले उनके और उनकी पार्टी के साथ भी यही परिस्थितियां हुई थीं। पार्टी में ऐसी टूट तभी होती है जब अपने लोग ही आपको धोखा देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त अपने लोग उनके साथ खड़े होते तो किसी तीसरे में इतनी हिम्मत नहीं थी कि उनकी पार्टी और परिवार को तोड़ पाता। शिवसेवा को भी उनके ही लोगों ने धोखा दिया। उसका फायदा अगर कोई तीसरा दल उठाता है तो उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है। अगर शिवसेना के अपने उनके साथ खड़े होते तो आज यह परिस्थिति नहीं होती।