Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Kalpavas Rituals: कल्पवास कब से कब तक, जानिए संगम पर आध्यात्मिक साधना और स्नान की पूरी जानकारी Bihar STET Result 2025: खत्म होने वाला 4 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, जल्द आएगा परिणाम; बोर्ड ने बताई संभावित तारीख PM-JANMAN Mission: बिहार में आदिवासी छात्रों के लिए इतने नए आवासीय छात्रावास, जानिए कब और कौन-कौन से जिले हैं शामिल? Bihar crime news : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा Heart Attack: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक, जानिए शुरुआती लक्षण Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार की महिलाओं के खाते में इस तारीख को आएंगे 10000 रुपये, आवेदन का लास्ट डेट भी नजदीक
24-Aug-2021 09:13 PM
PATNA: BJP और JDU के बाद अब हम पार्टी भी जनता दरबार लगाएगी। बिहार के सत्तारुढ दलों में जनता दरबार लगाने की होड़ लगी हुई है। हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनता दरबार लगा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के जरीय इसकी शुरूआत हुई थी। उसके बाद बीजेपी ने अपने जनता दरबार का नाम सहयोग दिया वही आज से जेडीयू ने भी जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पार्टी के मंत्री पार्टी कार्यालय में बैठते हैं और लोगों की शिकायतों को सुनते हैं अब एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी के एक मात्र मंत्री संतोष मांझी भी जनता दरबार लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी बंगले पर अब 31 अगस्त से जनता दरबार लगायी जाएगी।
इस बात की जानकारी HAM पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आगामी 31 अगस्त 2021 से हर मंगलवार की सुबह 11 बजे से जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया है।
जनता दरबार लगाने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने ली है।
हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि उनकी पार्टी दलितों और गरीबों की पार्टी है। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हम पार्टी ने जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। जनता दरबार से हर समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी के एक मात्र मंत्री संतोष मांझी भी जनता दरबार लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी बंगले पर अब 31 अगस्त से जनता दरबार लगायी जाएगी।