ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / भाजपा ढोंगी है पगलाया हुआ है..सनातन धर्म के सवाल पर बोले लालू...आरक्षण विरोधी...

भाजपा ढोंगी है पगलाया हुआ है..सनातन धर्म के सवाल पर बोले लालू...आरक्षण विरोधी है मोहन भागवत

07-Sep-2023 09:22 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: जन्माष्टमी के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की है। जहां पूजा करने के लिए लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम को पहुंचे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लालू प्रसाद यादव ने बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई और प्रदेशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी। 


लालू ने कहा कि इंडिया संगठन को हमलोगों ने बनाया है इंडिया गठबंधन की बिल्कुल जीत होगी। सनातन धर्म के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंगी है पगलाया हुआ है। बात पर बात बनाता है। राम हो या रहीम हो सबका मालिक एक है। लालू ने कहा कि मोहन भागवत आरक्षण विरोधी है। गुरु गोवलकर ने बंच ऑफ थॉट में जो लिखा है वह मोदी कर रहे हैं और मोहन भागवत कर रहे हैं। 


लालू ने कहा कि भगवान कृष्ण हमारे देवता हैं। हम इस्कॉन मंदिर भी पूजा करने के लिए गये थे। इस्कॉन मंदिर में देखा कि लाखों लोग राधे कृष्ण का दर्शन करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। उन्होंने बताया की मेरे बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की है। जन्माष्टमी के मौके पर आज यहां मत्था टेकने आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण से विश्व शांति की कामना की है। 


लालू ने यह भी बताया कि वे रविवार को पत्नी राबड़ी देवी के साथ देवघर जा रहे हैं। जहां सोमवार को देवघर में पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तेज प्रताप को विजयी बनाये। उन्हें निरोग रखें और शांति प्रदान करें। भारत और इंडिया को लेकर छिड़े विवाद पर लालू ने कहा कि देश की स्थिति का निराकरण भगवान श्रीकृष्ण करेंगे। परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता। 

FIRST BIHAR के लिए पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट..