e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट
14-Sep-2023 09:49 PM
By FIRST BIHAR
PATNA:2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी बिहार में पूरी ताकत झोंकने के मूड में दिख रही हैं। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में गुरुवार को पटना के होटल मौर्य में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील कुमार मोदी, गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
बैठक के समापन के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने 'इंडिया' गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सनातन के खिलाफ घमंडिया गठबंधन के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव में हिम्मत है तो चौबीस घंटे के भीतर जगदानंद सिंह को बर्खास्त करके दिखाये तब हम समझेंगे कि वो सनातन धर्म के समर्थक हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि बिहार को सुंदर और विकसित राज्य की श्रेणी में लाना हमारा एकमात्र मकसद है और हम इसमें कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से सनातन धर्म के खिलाफ घमंडिया गठबंधन एक अभियान चला रही है। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। पीएम मोदी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को बनाने में भारत सरकार का पूरा सहयोग है।
बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी जगदानंद ने सनातन धर्म को लेकर कहा था कि टीका लगाकर घूमने वालों ने ही देश को गुलाम बनाया है। राजद के मिलन समारोह के दौरान जगदानंद ने यह बातें कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत को गुलाम किसने बनाया जानते हैं आप लोग. संघ ने गरीबों को कुचला, संघ ने जादू टोना करना सिखाया, टीका लगाकर घूमने वाले लोगों ने भारत को गुलाम बनाया.
बीजेपी के जय श्री राम के मुद्दे पर जगदानंद सिंह ने राजद मिलन समारोह में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से यह कहा था कि 'आप भी जानती हो हमारे ग्रंथों में महिला का नाम पहले आता है, राम के पहले सीता है, विष्णु के पहले लक्ष्मी, ब्रह्मा के पहले सरस्वती और शिव के पहले शक्ति की प्रतीक मां पार्वती का नाम आता है, लेकिन बीजेपी के दंगाई लोग जय श्री राम कहकर भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं.'
पटना से शैलेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट