पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
25-Feb-2024 07:22 AM
By First Bihar
DELHI : देश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फिलहाल आयोग के तरफ कोई तारीख का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जूट गई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के लिए तैयार दिख रही है। दरअसल, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की 29 फरवरी बैठक होने वाली है। इस पहली बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा किया जा सकता है।
वहीं, पहली सूची में पीएम मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) का नाम शामिल होने की संभावना है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज तिवारी (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) का भी नाम तय है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, परषोत्तम रूपाला और राजीव चन्द्रशेखर का भी नाम भाजपा की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है।
इसके साथ ही भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की शुरुआत के रूप में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में ऐसे सात राज्यों के नेताओं के साथ एक अनौपचारिक बैठक हुई, जहां अधिक सीटें हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साई के अलावा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर, पहली लिस्ट में भाजपा नेतृत्व उन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करने पर विचार कर सकता है जहां विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें यूपी की कई सीटें शामिल हैं जहां सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। हालांकि, फिलहाल में सीट बंटवारा का क्या फार्मूला होगा इसको लेकर विधानसभा बजट सत्र के समापन का इतंजार किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे बाद जब अमित शाह का बिहार दौरा होगा तो इन सभी बातों का हल हो सकता है।