Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
26-May-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में छठे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर भी मतदान करवाए गए हैं। जहां एनडीए की तरफ से संजय जायसवाल मैदान में हैं तो महागठबंधन की तरफ से मदन मोहन तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, खबर यह है कि वोटिंग खत्म होने के बाद एनडीए कैंडिडेट संजय जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनके खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई गई है।
दरअसल, पश्चिम चंपारण से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डॉक्टर संजय जयसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में बेतिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी बेतिया सदर के अंचलाधिकारी सह उड़न दस्ता दल के पदाधिकारी की शिकायत पर बेतिया नगर थाना में दर्ज की गई है। इसकी पुष्टी करते हुये बेतिया नगर थानाध्यक्ष. मनोज कुमार सिंह ने बताया की छठे चरण के मतदान के लिए विगत 23 मई की संध्या 6 बजे के बाद और 24 मई को दूरभाष से डॉक्टर संजय जयसवाल की आवाज में वोट की अपील की गई थी। इसे लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मालूम हो कि, पश्चिमी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 23 मई की शाम 6 बजे से ही चुनाव प्रचार कार्य रोकने का आदेश दिया गया थ। इसके बावजूद 24 मई को अपराह्न में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल की आवाज में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की सूचना मिली। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी बेतिया सदर उड़न दस्ता दल के द्वारा नगर थाना में भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उधर, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को जिला निर्वाचन पदाधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। इसके लिए एक टीम बनायी गयी है। जो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नजर बनाई हुई है। इसी के तहत यह एक्शन लिया गया है। इसके बाद अब इस मामले में एनडीए के कैंडिडेट क्या बोलते हैं यह देखना भी काफी रोचक होगा।