Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
29-Jan-2023 03:04 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अपने सबसे कड़े स्टैंड को जारी किया है. बीजेपी ने कहा है-नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में बोझ बन गये हैं. उनकी हैसियत अब 10-15 सीट जीतने की भी नहीं रह गयी है. बार-बार धोखा देने वाले नीतीश कुमार से अब इस जिंदगी में कभी कोई समझौता नहीं होगा।
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दरभंगा में चल रही है. वहां बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने अपनी पार्टी के नेताओं को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सर्वसम्मत फैसला है कि अब नीतीश कुमार से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इस के बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई।
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार से इस जिंदगी में कभी समझौता नहीं होगा. नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के लिए बोझ हो गये हैं. समझौता उससे होता है जिसकी कोई ताकत होती है. जिसकी कोई ताकत ही नहीं है उसके बारे में क्या बात की जाये. नीतीश कुमार के पास न कोई वोट बचा है और ना ही वे कोई वोट ट्रांसफर करा सकते हैं।
2020 में 15 सीट भी नहीं जीतते
सुशील मोदी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार 43 सीट भी इसलिए जीत पाये क्योंकि बीजेपी ने सारी ताकत झोंक दी थी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर नीतीश कुमार की पार्टी के लिए प्रचार किया. वर्ना वे तो 15 सीट भी नहीं जीत पाते. अब नीतीश कुमार राजद के साथ रहें या किसी दूसरी पार्टी के साथ जायें. उस पार्टी को भी ले डूबेंगे. उनके पास वोट दिलाने की क्षमता नहीं रह गयी है. बीजेपी तो खुश है कि वह छोड़ कर चले गये. अब बीजेपी अपनी ताकत के बल पर 2025 में बिहार में सरकार बनायेगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी. लिहाजा अब कोई सवाल ही नहीं होता कि नीतीश कुमार से इस जिंदगी में कोई समझौता होगा।
उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पता नहीं
सुशील मोदी से उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी के साथ आने पर सवाल पूछा गया. मोदी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है. ये जेडीयू के अंदर का मामला है. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से कोई बात हुई है. सुशील मोदी ने कहा कि ना तो उन्हें जानकारी है और ना ही वे किसी दूसरी पार्टी के नेता से बात करने के लिए अधिकृत हैं।