बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Mar-2020 11:31 AM
PATNA : बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी. बीजेपी कोटा से एक राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना है. मंगलवार की शाम दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो सकी थी. मध्य प्रदेश में सियासी संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उम्मीदवारों का एलान रोक दिया गया था.
बिहार से बीजेपी के दो सांसद डॉ. सीपी ठाकुर और आर के सिन्हा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. पार्टी बिहार से किसे राज्यसभा भेजेगी इसे लेकर फैसला भी किया जा चुका है. लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि पार्टी पुराने दिग्गजों की जगह किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है. उम्मीदवारों की रेस में कायस्थ बिरादरी से आने वाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वर्तमान एमएलसी संजय मयूख का नाम सबसे ऊपर है. फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल भी जल्द ही खत्म होने वाला है. बिहार से जुड़े होने के बावजूद समय दिल्ली में सबसे ज्यादा वक्त पार्टी के लिए देते हैं लिहाजा संभव है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व को राज्यसभा भेजे जाने से बीजेपी के कट्टर वोट बैंक कायस्थ बिरादरी की नाराजगी भी नहीं झेलनी पड़ेगी.
वही कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी के नाम की भी चर्चा है. संभव है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी बिहार में कुशवाहा कार्ड को खेलें और सम्राट चौधरी को राज्यसभा भेज दें. ऐसे में डॉ सीपी ठाकुर को पार्टी राज्यसभा नहीं भेजती है तो इसकी भरपाई आगामी विधान परिषद चुनाव में किया जा सकता है. भूमिहार समाज से आने वाले डॉक्टर सीपी ठाकुर की जगह इसी समाज के किसी अन्य नेता को विधान परिषद में जगह दी जा सकती है. बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाला हैं लिहाजा राज्यसभा से लेकर विधानसभा तक का गणित जातीय समीकरण में उलझा हुआ है.