ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / भाजपा विधायक व पत्नी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका...

भाजपा विधायक व पत्नी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज, हाथी पर चढ़कर फायरिंग करने का मामला

01-Aug-2023 08:19 PM

By First Bihar

BETTIAH: लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहार और उनकी पत्नी चंचला बिहारी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। मामला हाथी पर चढ़कर फायरिंग करने का है।


बता दें कि यह मामला 26 अगस्त 2022 का है जब कंस वध मेला में बीजेपी विधायक विनय बिहारी हाथी पर चढ़कर पहुंचे थे। उनके हाथ में राइफल थी। विनय बिहारी पर यह आरोप है कि उन्होंने मेला परिसर में हाथी पर चढ़कर फायरिंग की। जो उस वक्त सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। 


इसी मामले में 29 अगस्त को विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। उनकी पत्नी के खिलाफ केस इसलिए दर्ज किया गया था कि राइफल उनकी पत्नी चंचला बिहारी के नाम से था। जिसका इस्तेमाल विनय बिहारी मेला परिसर में कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे में बीजेपी विधायक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।