बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
31-Jul-2024 10:35 PM
By First Bihar
RANCHI: विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री के बयान देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विपक्ष के विधायकों को मर्शल आउट कर दिया गया। अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार दोपहर से विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे बीजेपी और आजसू के विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया लेकिन विपक्ष के सभी विधायक रात में भी विपक्ष की लॉबी में बैठे हैं।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री से घोषणा पत्र पर जवाब मांगा। इसे लेकर सदन में बीजेपी विधायक धरना पर बैठ गये। लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इसके बावजूद बीजेपी विधायक सदन में अभी तक धरना पर बैठे हैं। बीजेपी विधायकों के लिए खाना भी लाया गया। जिसके बाद विधायकों को मार्शल द्वारा बाहर किया गया। सदन में धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों से मिलने प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे। तब बीजेपी विधायकों ने अपनी मांग उनके समक्ष रखी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उनके जवाब को लेकर पहले विधानसभा के अध्यक्ष से बात करेंगे। उसके बाद ही सदन के अंदर कोई जवाब देंगे। विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री के बयान देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विपक्ष के विधायकों को मर्शल आउट कर दिया गया। अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार दोपहर से विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे बीजेपी और आजसू के विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया लेकिन विपक्ष के सभी विधायक रात में भी विपक्ष की लॉबी में बैठे हैं।