चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
23-Nov-2021 09:34 PM
PATNA: शराबबंदी पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आने पर जेडीयू ने तगड़ा जवाब दिया है। जेडीयू के प्रवक्ता सुहेली मेहता ने कहा कि संभलकर रहें नहीं तो हो सकती है कार्रवाई..सुहेली मेहता ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल की मंशा ठीक नहीं है। वे शराबबंदी को वापस लेना चाह रहे हैं। सुहेली कहती हैं कि कुछ लोगों को मीडिया में आने के लिए कुछ ज्यादा बोलने की आदत होती है। उसमें से ये विधायकजी भी हैं..इनकों संभलकर रहना जरूरी है...ये भी शराबबंदी के खिलाफ बोल रहे हैं...जिस तरह ये बोल रहे है उससे लगता है कि वे भी शराबबंदी के खिलाफ हैं और इस कानून को समाप्त करना चाह रहे हैं..इनकों भी संभलकर रहना होगा कही इन पर ना कार्रवाई हो जाए।
दरअसल बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में जो शराबबंदी लागू करने वाला है वही शराब बिकवा रहा है. शराब बंद होना बहुत अच्छा है. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. शराबबंदी के नाम पर पुलिस जो कर रही है वह बेहद गलत है. सैकड़ों ऐसे जगह पर छापेमारी हुई जहां कुछ नहीं मिला. महिलाओं के कमरे में पुलिस घुस रही है. मेडिकल औऱ इंजीनियरिंग के छात्रों को ऐसे पक़ड़ा जा रहा है जैसे वह आतंकवादी हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि खराब हो रही है. पुलिस जो कर रही है उससे देश भर में बिहार की बदनामी हो रही है. यही पुलिस तो बिहार में शराब बिकवा रही है. शराब पुलिस की कमाई का जरिया बन गया है. शराब बिकवाने वाले बड़े बड़े माफियाओं को पकडा नहीं जा रहा है. बचौल ने कहा कि वे मानते हैं कि शराबबंदी बहुत अच्छा काम है लेकिन नरेंद्र मोदी को भी अच्छे नियत से लाये गये अपने कृषि कानून को वापस लेना पड़ा. इसलिए नीतीश कुमार को भी शराबबंदी कानून को उसी तरह वापस ले लेना चाहिये। शराबबंदी पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आने पर जेडीयू का तगड़ा जवाब भी सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बीजेपी विधायक को कहा कि संभलकर रहें नहीं तो हो सकती है कार्रवाई..