Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
15-Apr-2023 09:56 PM
By First Bihar
PALAMU: मदरसे को लेकर झारखंड के पांकी से बीजेपी विधायक का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी एमएलए डॉ. शशिभूषण मेहता का यह कहना है कि मदरसा से बच्चों का भविष्य बनने वाला नहीं है। यहां पढ़ाई की जगह हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। मदरसा से सिर्फ उग्रवादी और आतंकवादी बनकर ही लोग निकलते हैं।
शशिभूषण आगे कहते हैं कि झारखंड में यदि बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले मदरसा को ही बंद कराएंगे और नई शिक्षा नीति को लागू करेंगे। जो बच्चे मदरसा में पढ़ते हैं उन्हें सामान्य स्कूलों में एडमिशन कराएंगे ताकि पढ़ लिखकर वे अधिकारी और दारोगा बन सके।
बता दें कि पलामू के पिपराटांड़ थाना इलाके में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था जिसके पास से हथियार बरामद किया गया था। इसी मामले को लेकर पांकी विधायक ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मदरसा जहां लोग तालिम हासिल करने जाते हैं वहां शिक्षा की जगह हथियार मिलता है।
इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है। वे यही नहीं रुके आगे कहा कि मदरसा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। मदरसा से पढ़कर ना कोई अधिकारी बनता है ना दारोगा और सरकारी कर्मी ही बनता है। मदरसा से कट्टरपंथी और आतंकवादी बनकर निकलते हैं। हम तो चाहेंगे की इसे सरकार बंद ही कर दे तो अच्छा रहेगा।