ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगा खेला, तेजस्वी बनेंगे सीएम

बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगा खेला, तेजस्वी बनेंगे सीएम

02-Jul-2023 05:15 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: BJP विधायक डॉ० आलोक रंजन का बड़ा बयान सामने आया है। महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में बहुत जल्द खेला होगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि खुद जेडीयू के सांसद और विधायक नीतीश कुमार के आचरण और व्यवहार से नाराज चल रहे हैं। बिहार में जिस जंगलराज के खिलाफ उन्होंने जनाधार हासिल की आज उन्हीं के साथ मिलकर सरकार चला रहे है। इसे जेडीयू विधायक और सांसद बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


बीजेपी विधायक आलोक रंजन आगे कहते हैं कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार से एनसीपी टूट गयी। आज यदि बिहार की बात करें तो जिस प्रकार से बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार के जनादेश के साथ धोखा किया। आज बिहार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बिहार में जो इनके सांसद और विधायक हैं। इनसे  आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अकेले में बात करना पड़ रहा है। इनके सांसद और विधायक इनकी बातों से सहमत नहीं है। 


आलोक रंजन ने कहा कि यदि यह स्थिति रही तो आने वाले समय में मुख्यमंत्री का पद तो जाएगा ही बिहार का मुख्यमंत्री भी बदलेगा। बिहार में जेडीयू का सफाया हो जाएगा। जेडीयू के जो भी विधायक है वो सब मुख्यमंत्री के व्यवहार और आचरण से नाराज है उनको लग रहा है कि बिहार में जो जंगलराज के विरुद्ध आए और आज उनके साथ मिल गये हैं। इसको जदयू विधायक और सांसद बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव राजद का नीतीश पर है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर होगा।