ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / BJP-RJD विधायकों का गाली-गलौज मामला: संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष से की लिखित...

BJP-RJD विधायकों का गाली-गलौज मामला: संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष से की लिखित शिकायत

30-Nov-2021 06:16 PM

By ASMIT

PATNA: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही दो विधायक आपस में भिड़ गये। राजद विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच तू-तू-मैं-मैं से बात गाली-गलौज तक पहुंच गयी। हालात इतने बदतर हो गए कि मीडिया को बीच-बचाव करना पड़ गया। इस घटना से आहत बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इसकी लिखित शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है। 


संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने अपमान किया है जिससे उनका आत्म सम्मान आहत हुआ है। मर्यादा की हदे पार करना उचित नहीं है। उनके साथ जो व्यवहार भाई वीरेंद्र ने किया है वो कही से भी उचित नहीं है। उन्हें अपने आचरण को देखना चाहिए। सरावगी ने बताया कि उन्होंने इस बात की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करते हुए न्याय की मांग की है। 


संजय सरावगी ने कहा कि भाई वीरेंद्र ने अपमानजनक शब्दों और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है जो अशोभनीय बात है। वरिष्ठ विधायक के द्वारा इस तरह का आचरण कही से भी जायज नहीं है इससे आम जनता में गलत मैसेज जाएगा। 


दरअसल, आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच गाली गलौज उस वक्त हो गई। जब सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर जो कुछ हुआ वह आज के पहले बिहार विधानसभा परिसर में शायद ही कभी हुआ होगा। 


आरजेडी विधायक ने तो बीजेपी विधायक को यहां तक कह डाला कि संभलकर रहो वरना यही पटक कर ठीक कर देंगे। तुम ताम कर रहा...हमसे कितना तुम्हारा उम्र है...बीजेपी विधायक संजय सरावगी भी कहां मानने वाले थे। उन्होंने आरजेडी विधायक को होश में रहने के लिए कह डाला और अनाप शनाप नहीं बोलने की बात कही। 


इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ चुकी थी लेकिन वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए बीच-बचाव किया। किसी तरह दोनों विधायकों को अलग किया गया। लेकिन थोड़ी देर के लिए विधानसभा परिसर में जो कुछ हुआ उससे हर कोई सन्न रह गया।