महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
03-Oct-2020 11:16 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में अब तक सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो गया है. जेडीयू और बीजेपी में सीटों को लेकर तालमेल नहीं हो पाई है. जिसके बाद बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव दिल्ली जाकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की. उसके बाद फिर दोनों पटना लौट आए हैं.
फिर सीटों पर होगी चर्चा
दोनों एक बार फिर सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे. उम्मीद है कि इस बार जेडीयू और बीजेपी में शायद बात बन जाए. सीटों के बंटवारे को लेकर देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली जाकर मुलाकात कर जेडीयू के बारे में बात की. अब अलाकमान से मिले आदेश के अनुसार दोनों एक बार फिर जेडीयू नेताओं से दोनों बात करेंगे.
बीजेपी-जेडीयू ने नहीं बन पायी बात
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सीटों के बंटवारे की बात कह रही है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों वाली जेडीयू को अपने बराबर यानि 17 सीट दिया था. बीजेपी कह रही है कि विधानसभा चुनाव में उसी तर्ज पर बंटवारा हो यानि जेडीयू और बीजेपी बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़े. उधर नीतीश कुमार हर हाल में बड़े भाई की भूमिका चाहते हैं. यानि उन्हें बीजेपी से ज्यादा सीटें चाहिये. मामला कई सीटों पर दावेदारी को लेकर भी उलझ गया है. दरअसल नीतीश कुमार ने बीजेपी की कई परंपरागत सीटों पर दावा ठोंक दिया है. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी की परंपरागत सीटों पर 2015 में चुनाव जीते आरजेडी के विधायकों को शामिल करा लिया. अब बीजेपी रही है कि वो अपने परंपरागत सीट को किसी हालत में नहीं छोड़ेगी. जेडीयू और बीजेपी में हुई बातचीत में ये तमाम विवाद नहीं सुलझ पाये. लिहाजा बातचीत रूक गयी है. बीजेपी ने बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव को जेडीयू से बातचीत फाइनल करने भेजा था. लेकिन बीच में ही दोनों को वापस बुला लिया गया.