गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
30-Jul-2022 11:09 AM
PATNA : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गये हैं. एयरपोर्ट पर प्रदेश संजय जायसवाल ने उनका स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद, रितु राज सिन्हा समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. पटना एयरपोस्ट से जेपी नड्डा का काफिला पटना हाई कोर्ट की तरफ रवाना होगा, जहां से बीजेपी अध्यक्ष रोड शो करेंगे. ये रोड शो पटना के गांधी मैदान के जेपी गोलंबर तक किया जाएगा.
बीजेपी अध्यक्ष पटना उच्च न्यायालय के पास बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद काफ़िला गांधी मैदान के जेपी गोलंबर तक जाएगा. इसके बाद मौर्या होटल में आयोजित ग्राम संसद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. फिर बजे नड्डा का आगमन ज्ञान भवन में होगा, जहां वह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद शाम में संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन करेंगे.
बता दें कि जेपी नड्डा के स्वागत में पूरे पटना को पोस्टर बैनर लगाया गया है. पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडे पोस्टर बैनर से सड़क को ढक दिया है. कई जगहों पर स्वागत के लिए गेट बनाए गए हैं. वहीं कई जगहों पर नड्डा के काफिले के स्वागत के लिए मंच भी बनाए गए हैं.