ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जेपी नड्डा का मिशन बिहार आज से, बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगे 2024 का ब्लूप्रिंट

जेपी नड्डा का मिशन बिहार आज से, बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगे 2024 का ब्लूप्रिंट

03-Jan-2023 06:53 AM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है और इसे लेकर पहले से ही सुबह की सियासत गरमाई हुई है। जेपी नड्डा के बिहार दौरे को 2024 के मिशन से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव का ब्लूप्रिंट रखने वाले हैं। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के मुताबिक जेपी नड्डा के आने से बिहार में ना केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि 2024 के लिए विजन भी स्पष्ट होगा। 


पटना पहुंचने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले वैशाली की धरती पर पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे वैशाली के पारो हाई स्कूल मैदान में लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद हाई स्कूल में ही वह एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। इस बैठक में बूथ लेवल के अध्यक्षों के अलावे पन्ना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में बताएंगे कि आखिर 2024 में भारतीय जनता पार्टी बिहार के अंदर कैसे 40 लोकसभा सीटों पर दमदार प्रदर्शन कर सकती है। इसके बाद वापस लौटेंगे और पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के पहले पार्टी ने हर स्तर पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को बिहार में तैयार कर रखा है। पार्टी के महत्वपूर्ण नेता पिछले 2 दिनों से इस पर मंथन कर रहे हैं। बीजेपी का मिशन बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठबंधन के अंदर 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन तब नीतीश कुमार और रामविलास पासवान जैसे मजबूत साथी बीजेपी के पास थे लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में बीजेपी के लिए या प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि बीजेपी अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी की नजर खासतौर पर पूर्णिया, गया, झंझारपुर, वैशाली, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मुंगेर जैसी सीटों पर है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिनों तक बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सामने ब्लूप्रिंट डिस्कस कर चुके हैं। लोकसभा स्तर के संयोजक भी नियुक्त किए जा चुके हैं और अब बारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की है।