Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद
07-Oct-2020 12:40 PM
PATNA : बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे का साझा एलान होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी अपनी नई पार्टनर वीआईपी के साथ आज सीटों की घोषणा करेगी. बीजेपी के साथ मुकेश सहनी साझा प्रेस वार्ता में मौजूद रहेंगे. दोपहर 2:15 पर होटल चाणक्य में साझा प्रेसवार्ता बुलाई गई है.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी के साथ बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी कोटे की सीट ब्रह्मपुर वीआईपी के खाते में जा सकती है.
महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ हुए सहनी
महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए. महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हुए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से सीट देगी. उसकी आज घोषणा होगी.