ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / news / बीवी से झगड़ा किया तो हो सकता है कोरोना, हो जाइए सावधान

बीवी से झगड़ा किया तो हो सकता है कोरोना, हो जाइए सावधान

05-Dec-2020 05:10 PM

DESK : कोरोना काल के दौरान संक्रमण से बचे रहना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. देश ही नहीं दुनिया भर में लोग खुद को संक्रमण से कैसे बचाएं, इसके लिए लगातार सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य नियमों का पालन किया जा रहा है. मास्क का इस्तेमाल, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग ऐसे उपाय हैं, जिनसे लोग संक्रमण से बचाव चाहते हैं लेकिन आपको यह जानकर अचरज होगा कि अगर आपने अपनी बीवी से झगड़ा किया तो आपको कोरोना हो सकता है.


कोरोना काल के दौरान भले ही लाइफ पार्टनर को एक दूसरे के करीब आने पर सावधानी बरतने के लिए डॉक्टर कहते रहे हो लेकिन सच्चाई यही है कि अगर मियां बीवी के बीच झगड़ा हुआ तो फिर दोनों में से किसी पार्टनर को कोरोना वायरस संभावना बढ़ जाती है. जी हां, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च के मुताबिक अगर कपल के बीच लड़ाई झगड़ा होता है और पति पत्नी के बीच बातचीत बंद हो जाती है तो ऐसे में आपको तनाव हो सकता है. इस तनाव की वजह से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हुई तो कोरोना आप पर जल्दी असर डाल सकता है.


रिसर्च में क्या बताया गया है कि लड़ाई झगड़े के बाद शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे शरीर में मौजूद टी सेल की मात्रा कम हो जाती है और ऐसे लोगों को कोरोना वायरस खतरा बढ़ जाता है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुआ यह शोध कई केसों को स्टडी करने के बाद जारी किया गया है जबकि यह भी बताया गया है कि अगर आप घर परिवार और अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे माहौल में रहते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा के कारण आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है.


कोरोना को लेकर लगातार दुनिया भर के कई शोध केंद्रों में नए रिसर्च हो रहे हैं. शिकागो यूनिवर्सिटी में इस पर हुई नई रिसर्च के मुताबिक देर रात तक जगने वालों को भी कोरोना वायरस खतरा बना रहता है जबकि अगर कोई लगातार काम कर रहा है तो इससे भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है और आपको रोना की जद में आ सकते हैं. कोरोना वायरस से बचाओ के लिए ना केवल आपको अपनी एबिलिटी मजबूत करने की जरूरत है बल्कि नकारात्मक सोच से भी दूर रहने की.