अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Jan-2023 12:35 PM
PATNA : बीते साल अगस्त महीने में बिहार के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम ऐसा बदला कि आरजेडी सत्ता में आ गई। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर से डिप्टी सीएम बन गए और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी कैबिनेट में जगह मिल गई हालांकि, इस बार तेजप्रताप को पिछली दफे की तरह पुराना रुतबा सरकार में नहीं मिला। इस सब के बावजूद तेज प्रताप ने उस विभाग में खूब मन लगाकर काम किया है, जिसकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। तेजप्रताप मंत्री बनने के बाद से एकदम बदले बदले नजर आए हैं।
नाराज होना.. गुस्से वाले अंदाज में लोगों से बात करना, यह सब कुछ तेजप्रताप में छोड़ दिया है। लेकिन मंत्री बनने के बाद पहली दफे नए साल में तेज प्रताप यादव का गुस्सा उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नजर आया है। तेज प्रताप यादव ने बीते आधी रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जो कुछ लिखा है वह यह बताने को काफी है कि किसी बात को लेकर लालू के बड़े लाल एक बार फिर से भड़क गए हैं हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाराजगी किस से है लेकिन तेज प्रताप यह कह रहे हैं कि माथे पर भस्म लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। इतना ही नहीं तेज ने यह भी कह दिया है कि सारे सबूतों के साथ वह साजिश करने वालों की पोल खोलने को तैयार हैं और दुनिया सब कुछ सामने से देखेगी।
तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए जो पोस्ट साझा किया है उसमें माथे पर भस्म वाली एक सांकेतिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.., 'माथे पर भस्म लगा मुझे बदनाम करने वालो कान खोलकर सुन लो, खुद को बड़ा शरीफ समझ रहे हो,वक़्त आ गया है तुम्हारी बुराइयों की पोल खोलने का,ना परिवार ना समाज,मुंह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी,सारे सबूतों के साथ तुम्हारी गंदगी सबके सामने लाने जा रहा हूं, अब ये दुनिया देखेगी !'
तेजप्रताप के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी से लेकर परिवार तक के अंदर यह चर्चा हो रही है कि आखिर तेज इस बार किस बात को लेकर नाराज हुए हैं। आरजेडी के अंदर खाने लगातार चर्चा हो रही है कि माथे पर भस्म लगाने वाले पार्टी के कौन से नेता हैं। लालू परिवार के करीबी कौन ऐसे लोग हैं जो माथे पर भस्म लगाते हैं या टीका चंदन करते हैं। फिलहाल तेज प्रताप की पूरी बात किसी के समझ में नहीं आ रही लेकिन अगर तेज प्रताप ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए लिखी है तो एक बात तय है कि आने वाले दिनों में वह कुछ न कुछ खुलासा जरूर करेंगे।