अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Jul-2024 07:10 PM
By First Bihar
KAIMUR: मोहनियां के तत्कालीन डीएसपी फैज अहमद खान पर साथ काम करने वाली महिला दारोगा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। बिस्तर पर आ जाओ, SHO बना दूंगा। प्रमोशन देने का प्रलोभन देकर गलत काम करने की कोशिश करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी डीएसपी को पहले सस्पेंड किया गया अब विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है। 31 जुलाई को गृह विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
पत्र में इस बात का जिक्र है कि मामले की विस्तृत विश्लेषण के लिए जांच प्राधिकार नियुक्त कर इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय अनुशासनिक प्राधिकार ने लिया है। विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी फैज अहमद खान को यह आदेश दिया गया है कि फैज खान से अपेक्षा की जाती है कि वे विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के कार्यालय में इस संकल्प की प्राप्ति की तिथि से 10 कार्य दिवस के अंदर या संचालन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित निर्धारित समय पर खुद उपस्थित होंगे।
बता दें कि मामला सामने आने के बाद जांच कमेटी बनाई गयी थी। जब आरोप साबित हुआ तब पिछले साल आरोपी डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया था। मोहनिया के निवर्तमान डीएसपी पर उनके साथ काम करने वाली महिला दारोगा ने गंभीर आरोप लगाया था। जिले के एसपी से शिकायत की थी कि डीएसपी साहब मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते रहते हैं। कहते हैं कि बिस्तर पर आ जाओ, SHO बना दूंगा। प्रमोशन देने का प्रलोभन देकर गलत काम करने की कोशिश करते हैं।
बात नहीं मानने पर लगातार परेशान करते हैं। जिसके बाद कैमूर एसपी ने जांच टीम का गठन किया और जब मामले की जांच की गयी तब मामला सही पाया गया। जिसके बाद कैमूर एसपी ने जांच रिपोर्ट शाहाबाद रेंज के डीआईजी को भेजी। डीआईजी ने डीएसपी फैज अहमद खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने और मोहनियां से हटाने की अनुशंसा कर दी। एक साल बाद अब डीएसपी फैज अहमद खान के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का आदेश गृह विभाग ने दिया है।

