ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / Muzaffarpur News: बिस्कोमान डेलीगेट का चुनाव जीते सायन कुणाल, बिस्कोमान के चेयरमैन बने...

Muzaffarpur News: बिस्कोमान डेलीगेट का चुनाव जीते सायन कुणाल, बिस्कोमान के चेयरमैन बने तो करेंगे ये काम

13-Dec-2024 05:11 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल अब सहकारिता के क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने मुजफ्फरपुर जिला बिस्कोमान डेलीगेट चुनाव जीत लिया है। सायन कुणाल की अब अगली तैयारी बिस्कोमान चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचने की है। चुनाव जीतते पूरी बात बता दिया सायन कुणाल के समर्थकों ने दावा किया है कि बिस्कोमान को कुछ चुनिंदा लोगों के कब्जे से मुक्त कराएंगे।


सहकारिता विभाग के जिला प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में सायन कुणाल कांटी, शंभू प्रसाद सिंह पारु और संजीत कुमार गायघाट के लिए व्यापार मंडल से प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में पैक्स प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में एक ही नामांकन होने से पहले ही निर्वाचन निर्विरोध हो चुका था। जबकि व्यापार मंडल के लिए कुल 9 मतदाता होते हैं इन्हें 5 4 4 के कैटेगरी में मतदान किया गया है निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। 


जीत के बाद सायन कुणाल ने कहा कि जिला स्तर पर एग्रो बेस्ड उत्पादन को और बढ़ावा देना उनका मकसद होगा और कोशिश रहेगी कि इसके लिए रॉ मटेरियल स्थानीय स्तर पर ही खरीद की जाए न कि बाहर से लाई जाए। कुणाल ने अपनी जीत के लिए सभी मतदाता और उनके पीछे जुड़े लोगों का आभार जताया और कहा कि पद को लेकर कोई लालसा नहीं है। अगर वे प्रतिनिधि बने हैं तो यहां के मतदाता और लोगों से राय विचार कर जो भी निर्णय होगा उसको लेकर आगे बढ़ेंगे। बिस्कोमान के अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने मतदाताओं और समर्थकों से बैठक के बाद ही आगे की रणनीति पर काम करेंगे।