ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / ठंड और शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक बंद रहेंगे राजधानी पटना...

ठंड और शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक बंद रहेंगे राजधानी पटना के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

02-Jan-2023 07:02 AM

PATNA: राज्य में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए राजधानी पटना के डीएम ने नर्सरी से लेकर क्लास 8 तक बच्चों  के स्कूल को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। 


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बंद करने का आदेश रविवार को जारी कर दिया। डीएम ने सभी स्कूल संचालकों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि स्कूल में आठवीं तक कक्षाओं को संचालित नहीं करें। ठंड में बच्चे बीमार हो सकते हैं।


डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि, राज्य मेंशीत लहर जैसी स्थिति है, इसीलिए आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आदेश के अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं को स्कूल प्रबंधन अपने मुताबिक संचालित करेंगे।



गौरतलब हो कि,इससे पहले भी ठंड को लेकर डीएम ने 28 से 31 दिंसबर 2022 तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने को सभी जिलों के डीएम के नाम पत्र लिखा था जिसमें बढ़ती ठंड को देखते हुए आगामी 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने के लिए समीक्षा बैठक करने को कहा था। इसके बाद अब पटना के डीएम ने ठंड को देखते हुए स्कूल बंद रखने का यह फैसला लिया है।