ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / फिर बोले बिस्फी विधायक..जिन्हें भारत में डर लग रहा है वे अफगानिस्तान चले...

फिर बोले बिस्फी विधायक..जिन्हें भारत में डर लग रहा है वे अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है

18-Aug-2021 03:10 PM

DESK: बिस्फी के BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं। अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत को कोई खतरा नहीं है लेकिन जिन लोगों को भारत में डर लग रहा है वे अफगानिस्तान चले जाएं। अफगानिस्तान में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ता है वहां जाने के बाद ही उन्हें भारत की खूबियों का पता चलेगा।


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि धर्म के नाम पर देश बंट गया है। यदि लोग अब भी नहीं संभले तो भारत भी अफगानिस्‍तान और तालिबान बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने भी राष्‍ट्रभक्‍त हैं वे अफगानिस्तान की स्थिति को देखें और सीख लें। 


हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जंगल में भी एक कानून होता है लेकिन अफगानिस्‍तान की स्थिति क्‍या हो गई है। वहां किस तरह का राज हो गया है यह किसी से छिपा नहीं है। वहां की स्थिति बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे भारतवासियों को लाना चाहिए।