ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बर्थडे पार्टी पर बार बालाओं के साथ डांस कर रहे तीन युवकों ने...

बर्थडे पार्टी पर बार बालाओं के साथ डांस कर रहे तीन युवकों ने की हर्ष फायरिंग, डांस देख रहे युवक की सिर में गोली लगने से मौत

19-Nov-2021 02:02 PM

PATNA: BIRTHDAY पार्टी में बार-बालाओं के डांस के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गयी। गोली लगने से युवक की मौत हो गयी। घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। घटना अहले सुबह की जब बर्ड डे पार्टी के दौरान बार बालाओं का डांस प्रोग्राम चल रहा था। तभी नृतकियों के साथ डांस कर रहे तीन युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान डांस देखने आए 24 वर्षीय विक्की कुमार को गोली लग गयी। आनन फानन में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि देर रात कपिल देव सिंह के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। जिसमें बार डांसरों को बुलाया गया था। नर्तकियों के साथ युवक हथियार लहराते हुए डांस कर रहा था और अचानक फायरिंग करने लगा। इसी दौरान गोली दयानंद सिंह के नाती विक्की के सिर में जा लगी जिससे उसकी मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। 


लोगों ने बताया कि कपिल देव सिंह का बेटा टिंकू कुमार और हर्ष दयाल सिंह का बेटा पप्पू कुमार और अजीत कुमार पिस्टल से उस वक्त फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान किसी की गोली से विक्की को लग गयी। विक्की दयानंद सिंह का नाती बताया जा रहा है जो मनेर के तेरावा गांव का रहने वाला है। वह अपने नानी के घर पर ही रहा करता था। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक युवक की हर्ष फायरिंग के दौरान मौत हुई है। मृतक के नाना ने थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।