तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
08-Feb-2021 10:18 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां जन्मदिन मनाने जा रहे 4 दोस्तों का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. हिसुआ-नवादा रोड पर यह घटना घटी है. हादसे में इनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिसमें से एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना हिसुआ-नवादा रोड पर बलियारी गाँव के समीप हुई है. दुर्घटना में चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं . एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जाता है कि सीतामढी थाना क्षेत्र के बैजनाथ पुर गांव निवासी रजनीश कुमार, नरहट थाना क्षेत्र के भीम विगहा निवासी गुड्डू कुमार और हिसुआ तेली टोला निवासी प्रशांत कुमार नवादा अपने मित्र के बेटा के जन्म दिन के अवसर पर नवादा जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि जब विकास कुमार नवादा से हिसुआ लौट रहा था. घटना स्थल पर विकास का मोपेड और रजनीश की मोटर साईकिल के आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चारों बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर हिसुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशांत की स्तिथि को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.