ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

दरभंगा: बर्थडे पार्टी में चली गोली, अपराधियों ने इंजीनियर को मारी गोली

13-Jan-2021 07:39 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक बर्थडे पार्टी में पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने  इंजीनियर को गोली मार दी. जिसके बाद बर्थ डे पार्टी में अफरातफरी मच गई.

आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

 वही पुलिस ने मौके से एक गोली  बरामद किया है. घायल फकरुदीन ने कहा कि जिस वक्त हमलोग पार्टी कर रहे थे उस वक्त रौनक सिंह अपने साथी के जबरदस्ती हॉल में प्रवेश किया और जॉन्टी सिंह पर हमला कर दिया. जबहमलोगों ने उसका बचाव किया तो हमे ही गोली मार दी.  

घटना के बारे में  सिटी एसपी अशोक कुमार ने कहा कि पार्टी  के दौरान फायरिंग की घटना हुई है. एक शख्स को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  उन्होंने कहा कि सभी अपराधी का पूर्व से ही अपराधिक कनेक्शन रहा है. वह सब  मनचले और बदमाश टाइप के लड़के हैं. जानकारी के अनुसार यह लड़ाई जॉन्टी सिंह और रौनक सिंह के बीच थी. इसी वजह से फायरिंग हुई हैं, उसी क्रम में क्रॉस फायरिंग में उस लड़के को गोली लगी है.