आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
25-Nov-2024 05:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब 2025 की तैयारी में एनडीए घटक दल के नेता जुट गये हैं। इसी को लेकर सोमवार को जेडीयू कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई गयी। जिसमें एनडीए के तमाम प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह सहित एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने बिना नाम लिये ही तंज कसा। कहा कि सब कुछ विपक्ष को पता लग जाएगा तो फिर मालूम हुआ कि फिर इधर-उधर भाग ना जाए। काहे कि विदेश भाग जाते हैं लोग सब..वहां से लाना बहुत मुश्किल होता है। बाढ़ के समय जब भाग गये यहां से कितना मुश्किल से हमलोगों ने प्रयास करके लाया..बोला पापा नहीं जाएंगे..हमने कहा नहीं चलो..
इस बार बिना नाम लिये दिलीप जायसवान ने तंज कसा। कहा कि जरूरत के समय कुछ लोग गायब हो जाते हैं। बिहार में जब बाढ़ आई थी तब उस समय कहीं नहीं दिखे थे। जब उनको ढूंढा गया कि कहां हैं तो पता चला कि वो तो विदेश दौरे पर गये हुए हैं। हमलोगों ने उन्हें लाने कि कोशिश की तो कहने लगे पापा हम नहीं जाएंगे। इसके बावजूद जबरदस्ती बिहार लेकर आए। जिसके बाद दिलीप जायसवान ने लालू परिवार पर भी निशाना साधा। कहा कि लालू परिवारवाद से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय जनता दल अब खत्म हो गयी है। अब उनको बिहार की जनता लगातार करारा जवाब दे रही है। उपचुनाव के नतीजे इसका उदाहरण है।