पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
29-May-2021 08:48 AM
KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले से पुलिस द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में एक फौजी की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब फौजी ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिस के साथ मौजूद एक होमगार्ड जवान ने उनके सिर पर डंडे से हमलाकर सिर फोड़ दिया. इसके बाद भी पुलिस नहीं रुकी. घायल फौजी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने चली गई. बाद में जब मामला बढ़ने लगा तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.
मामला जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का है. लाॅकडाउन का पालन और बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूल रहे CO कुमार रविंद्रनाथ, BDO अजय कुमार और थानेदार पवन कुमार ने बाइक सवार फौजी को रोका और हेलमेट नहीं लगाने के जुर्म में जुर्माना देने की बात कही. मगर फौजी ने खुद को CRPF कोबरा बटालियन का जवान बताते हुए दवाई खरीदने के लिए बाजार आने की बात कही.
फौजी ने अपना आई कार्ड भी अधिकारियों को दिखाया. मगर थानेदार और CO जुर्माना जमा करने की बात कहते रहे. इस दौरान फौजी अधिकारियों के साथ उलझ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. पुलिस की पिटाई से फौजी का सिर फट गया और शरीर में कई जगहों पर चोट लगी.
इधर पीड़ित CRPF कोबरा बटालियन के जवान और जिले के पसराहा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और अधिकारियों की सीविलियन के प्रति रौब जमाने की आदत खराब है. मैं भी डिफेंस में हूं, आवश्यक काम से बाजार निकला तो सभी लोग रौब जमाने लगे. फौजी ने CO के गार्ड के रूप में तैनात एक होमगार्ड जवान पर सिर पर प्रहार कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. फौजी ने कहा कि इनकी इस हरकत की शिकायत मैं अपने विभागीय अधिकारी से करुंगा.