ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिना महिला सिपाही के शराब की छापेमारी के लिए घर में घुसी पुलिस, विरोध करने पर महिलाओं को जमकर पीटा

26-Jun-2022 05:56 PM

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी सरकार ने पुलिस को दी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और शराब के धंधेबाजों को भी दबोच रही है। वही छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस का क्रुर चेहरा भी निकलकर सामने आया हैं। 


जहां देर रात बिना किसी महिला कॉन्स्टेबल के ही पुलिस एक घर में जबरन घुस गयी। जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तब पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। मुजफ्फरपुर पुलिस की पिटाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। 


यह मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र का है जहां देर रात शराब खोजने के लिए पुलिस एक घर में बिना लेडी कॉस्टेबल लिए ही पहुंची थी। रात के अंधेरे में टॉर्च लाइट के सहारे पूरे घर की सघन जांच की गयी। महिलाओं ने इसका विरोध किया और पूछा कि बिना किसी महिला सिपाही के आप कैसे किसी के घर में घुस सकते हैं? क्या आपके पास सर्च वारंट है? 


घर की महिला और बच्ची के इस सवाल से मुजफ्फरपुर पुलिस गुस्सा गई और महिलाओं को चुप रहने की बात कही। लेकिन जब वही सवाल फिर से पूछा गया तब पुलिस कर्मियों ने हाथ में डंडा थामा घर की महिला और बच्चियों की दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला और बच्चियां रोती,चिखती और चिल्लाती रही लेकिन पुलिस के कानों तक जूं तक नहीं रेंगा। पुलिस वालों की दबंगई मुजफ्फरपुर में साफ देखने को मिली।