ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिना इजाजत फोटो यूज करने पर शिवदीप लांडे ने ले लिया बड़ा एक्शन : चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

19-May-2024 03:50 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR : तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे की बिना इजाजत अखबार के विज्ञापन में वर्दी लगी हुई तस्वीर का इस्तेमाल करने के मामले में मुजफ्फरपुर के नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।


टाउन एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आईजी ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी है और कहा इस प्रकार का कोई भी अनुचित कार्य ठीक नहीं है। बिना किसी की सहमति के उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करना अनुचित है और इसको संस्थान के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए प्रयोग किया गया है। जिसको लेकर एफआईआर दर्ज किया जाए।


एसएचओ ने बताया कि आईजी रेंज तिरहुत क्षेत्र के शिवदीप लांडे की एक तस्वीर का इस्तेमाल अपने निजी व्यवसाय और विज्ञापन के लिए किया गया है। जो कि फ्रॉड करने और नाम का गलत इस्तेमाल करने की श्रेणी में आता है। इसे लेकर शनिवार की शाम नगर थाना में आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 479, 500, 502, 120 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। टैलेंट हंट शो से जुड़े सभी चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


बता दें कि एक टैलेंट हंट शो के आयोजन को लेकर एक चर्चित अखबार में शिवदीप लांडे की तस्वीर बतौर विज्ञापन छापी गई है। इसके बाद आईजी शिवदीप लांडे ने इसका संज्ञान लेते हुए इस मामले को गंभीर बताया और उक्त विज्ञापन जारी करने वाली संस्था सहित चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज कराया है।